लिव इन रिलेशन के दौरान एक युवक ने शादी का वादा कर कालेज छात्रा से कई बार शारीरिक संबंध बनाये, लेकिन जब-जब युवती शादी की बात करती तो वह मुकर जाता था, अंत में पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि आरोपी युवक ने बकायदा शपथ पत्र पर शादी करने का वादा किया था, लेकिन वह अपने ही वादे से मुकर गया। मामला छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर का है जहां सरकंडा थाने में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक युवक और युवती का संपर्क तीन साल पहले हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। वे दोनों साथ रहने लगे। इस बीच युवक ने युवती से शपथ पत्र देकर वादा किया, कि भविष्य में वह उससे शादी करेगा। लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संपर्क बने। दोनों के बीच विवाद की शुरुआत तब आई, जब युवती ने युवक से कहा कि वादा के मुताबिक वह शादी करे, लेकिन युवक शपथ पत्र देने के बावजूद शादी के लिए ना-नुकर करने लगा। बार बार मिन्नतें करने के बावजूद जब युवक नहीं माना, तब पीड़िता ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031