बहू द्वारा लगाये गये आरोप को ससुर सहन नहीं कर पाया और वह खौफनाक कदम उठा लिया। ससुर द्वारा उठाये गये इस खौफनाक कदम से परिवार का हर सदस्य स्तब्ध हो गया है। हुआ यूं कि बहू का आये दिन परिवार के किसी ना किसी सदस्य से विवाद होते रहता था, जिस कारण घर का माहौल तनावपूर्ण रहता था। हद तो तब हो गई जब बहू ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का आरोप लगा दिया जिससे क्षुब्ध होकर ससुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुर द्वारा सुसाइड नोट भी छोड़ा है। मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा के रामपुर पुलिस चौकी के सिंचाई विभाग कालोनी की है जहां सिंचाई विभाग में मिस्त्री का काम करने वाला गिरधारी राजपूत परिवार सहित रहता था। उसने अपने बेटे की शादी बरमपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से की थी। शादी के बाद से बहू का आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। पिछले दिनों भी विवाद हुआ था, जिसके बाद बहू मायके चली जाती थी और अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप भी लगाया था। दहेज प्रताडऩा के आरोप के बाद से ही ससुर गिरधारी राजपूत अत्यंत ही व्यथित हो उठा था और इसी के चलते उसने फाँसी लगा कर जान दे दी। गिरधारी राजपूत ने मरने से पहले एक सोसाईड नोट भी छोडा हैं। जिसमे उसने बहू के साथ ही बेटे पर भी प्रताडि़त करने के आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रहीं हैं।
बहू के आरोपों को सहन नहीं कर पाया ससुर, उठा लिया यह खौफनाक कदम
Previous Article‘स्वाभिमान और गर्व’ के लिए कल दौड़ेगा छत्तीसगढ़
Related Posts
Add A Comment


















