रायपुर। कोविड टीकाकरण को नई गति देने जिला प्रशासन दुर्ग की पहल पर 15 दिसंबर को विकासखंड पाटन में विभिन्न ग्रामों एवं वार्डों में 142 टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। विपुल गुप्ता एसडीएम पाटन, मनीष साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन के मार्गदर्शन में बीएमओ कार्यालय पाटन में बैठक आयोजित कर टीकाकरण महाअभियान की तैयारी की समीक्षा की गई। जन प्रतिनिधियों, समाज सेवकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों से अपील की गई है कि अपने क्षेत्र में टीका से छूटे हुए हितग्राहियों को टीका लगवाने प्रेरित करें जिससे वे कोविड से सुरक्षित हो सकें। महाअभियान में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग,महिला बालविकास विभाग,राजस्व विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग एवं पुलिस विभाग आदि विभाग की टीम कार्य करेगी। इस हेतु आदेश प्रसारित कर दिए गए हैं।
पाटन विकासखंड के विभिन्न गांवों एवं वार्डों में कल 142 टीकाकरण सत्र
Previous Articleशादी समारोह में दुल्हन की धमाकेदार एंट्री देख चौंक पड़े लोग
Related Posts
Add A Comment



















