एक लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में चलाया गया विशेष अभियान
कबीरधाम। कोरोना संक्रमण व इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की रोकथाम तथा इससे बचाव का प्रयास करते हुए कोरोना टीकाकरण को प्राथमिकता में रखा गया है। इसी क्रम में जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में टीका तुंहर दुआरी नाम से विशेष अभियान चलाकर हजारों लाभार्थियों को पहली व दूसरी डोज का टीका लगाया गया। टीकाकरण का यह क्रम सुबह से रात चला, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छूटे हुए लोगों को टीकाकृत किया।
जिले में शत-प्रतिशत लोगों के कोविड टीकाकरण के लिए विभिन्न वर्गों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इसके बेहतर नतीजे भी मिल रहे हैं। कोविड टीकाकरण को गति देने के लिए जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के दिशा-निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार मंडल के मार्गदर्शन में जारी टीकाकरण के अलावा रविवार को शहरी तथा मंगलवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए लोगों को टीकाकृत किया गया। इस अभियान को टीका तुंहर दुआरी नाम दिया गया है। टीका तुंहर दुआरी अभियान की सार्थकता के लिए जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम सुबह से देर शाम तक मुस्तैद रही जिसके परिणाम स्वरूप शाम 4 बजे तक जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लगभग 35,000 से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इससे पहले टीका तुंहर दुआरी अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य अमले ने डोर टू डोर संपर्क किया तथा छूटे हुए हितग्राहियों को कोरोना टीका शीघ्र लगवाने हेतु प्रेरित किया। कलेक्टर ने स्वयं समाज के विभिन्न तबकों के पदाधिकारियों व धार्मिक संगठनों समेत अन्य लोगों से फोन पर चर्चा कर टीकाकरण हेतु लोगों को प्रेरित करने के लिए अपील की थी। इसी तरह कई लोगों को उच्च अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों व प्रबुध्दजनों द्वारा समझाइश देकर कोविड टीका लगवाया गया।
इस संबंध में कबीरधाम के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार मंडल ने बताया, कोरोना टीके की दोनों डोज से शत-प्रतिशत लोगों को जल्द से जल्द टीकाकृत करने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में टीका तुंहर दुआरी नाम से टीकाकरण विशेष महाअभियान चलाया गया जिसमें शाम 4 बजे तक लगभग 35,000 से अधिक लोगों को टीकाकृत किया जा चुका है, जबकि टीकाकरण जारी है। कोविड के साथ अब उसके नए वैरिएंट का भी खतरा बढ़ गया है। इन खतरों से बचाव के लिए कोविड टीका, मॉस्क और सामाजिक दूरी ही प्राथमिक उपाय हैं। इसे सभी लोगों को गंभीरता से लेना चाहिए। टीका तुंहर दुआरी अभियान में अपर कलेक्टर बीएस उइके, कबीरधाम एसडीएम विनय कुमार सोनी, पंडरिया एसडीएम दिले राम डाहीरे व महिला बाल विकास विभाग अधिकारी समेत समस्त तहसीलदार तथा सभी सीएमओ ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031