रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल पर आरंग विकासखण्ड के ग्राम चंदखुरी और सेमरिया में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 20 लाख 80 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के तहत चंदखुरी में 3 सीसी रोड निर्माण के लिए प्रत्येक सीसी रोड़ 2 लाख 60 हजार रूपए की मांग से 7 लाख 80 हजार रूपए की मंजूरी मिली है। इसी तरह पंचायत भवन के पास रंगमंच निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह आरंग विकासखण्ड के ही ग्राम सेमरिया में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930