अक्सर हंसी मजाक में कहा जाता है कि साली आधी घरवाली…, लेकिन यहां तो जीजा ने अपनी बीवी की बहन याने कि अपनी साली को पूरी घरवाली बना डाला। उसे यह कदम उठाना काफी भारी पड़ गया और उसकी कीमत अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी। हुआ यूं कि बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र एक गांव में एक शख्स ने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र का रहने वाला था। फिलहाल वो अपने ससुराल में ही रहता था। यहीं उसने आत्महत्या की है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं दूसरी ओर, ग्रामीणों का कहना है कि शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद युवक अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहने लगा था। इस दौरान उसे अपनी साली से भी प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने चार साल पहले शादी कर ली। बताया जाता है कि बुधवार की रात दोनों पत्नियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद पति ने रात को एक कमरे में जाकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने गुरुवार को इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031