रायपुर। रोटरी क्लब रायपुर में चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष रोटे आई बी एस बत्रा ने वर्ष 2023-24 के लिये अध्यक्ष पद हेतु चुनाव करवाया जिसमें रोटे प्रदीप गोविंद शितूत सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किये गए। वर्ष 2022 -23 के अध्यक्ष रोटे भरत डागा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें वर्तमान अध्यक्ष रोटे उज्जवल बत्रा के अलावा उपाध्यक्ष पद पर रोटे नामोचन्द मोरयानी, सचिव रोटे नवीन आहूजा, सहसचिव रोटे किशोर जायसवाल, कोषाध्यक्ष रोटे विनोद कुमार जोशी, संचालक मंडल में रोटे पू अ स्वरूप चंद जैन, रोटे पू अ समीर रक्षित, रोटे पू अ शेखर अमीन, रोटे पू अ विश्वदीप शुक्ला, रोटे पू अ डॉ प्रीता लाल, रोटे जयंत थोरात, रोटे श्रीमती इंदिरा मिश्र, व रोटे संजय अग्रवाल निर्वाचित घोषित हुए। इस अवसर पर क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटे प्रदीप गोविंद शितूत व अध्यक्ष रोटे भरत डागा तथा उनकी टीम को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भरत डागा ने कहा कि शहर के सबसे प्राचीन क्लब का अध्यक्ष के रूप में मैं अपने कार्यकाल में रोटरी क्लब के द्वारा निर्धारित एवं उसके उद्देश्यों के अनुरूप अपना कार्य करते हुए समाज सेवा को एक नई ऊंचाई तक पहुचाऊंगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031