रायपुर। कोविड-19 एवं नये वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा देशभर में बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में लोगों से सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है, ताकि संक्रमण से स्वयं एवं अपने परिवार व समाज को सुरक्षित रख सके। सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा कोविड-19 एवं नये वेरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमण के नियंत्रण हेतु धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों तथा नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में नये निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश के अनुसार अब धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों, नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल पर क्षमता के 50 प्रतिशत तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी।
ओमिक्रॉन के खतरे के बीच छत्तीसगढ़वासियों से मुख्यमंत्री की यह खास अपील
Previous Articleछत्तीसगढ़ के इस इलाके में फटा कोरोना बम, 13 संक्रमित
Related Posts
Add A Comment


















