रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने मंत्रालय महानदी भवन में संस्कृति विभाग के काम-काज की समीक्षा की। इस दौरान श्री भगत ने कहा कि 15 अगस्त 2020 से राज्य के सभी जिला कलेक्टोरेट परिसर में गढ़कलेवा शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप प्रदेशवासियों को सस्ते दर पर छत्तीसगढ़ी व्यंजन उपलब्ध कराने के लिए गढ़कलेवा शुरू करने के निर्देश सभी कलेक्टरों को दिए गए हैं। श्री भगत ने अधिकारियों से कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संरक्षित करना हमारा मूल उद्ेश्य होना चाहिए। बांस गीत, मोहरी जैसी पारंपरिक विधा जो विलुप्त होती नजर आ रही है। इसे संरक्षित करने के लिए कार्ययोजना बनाएं और सही तरीके से क्रियान्वित भी करें। उन्होंने कहा कि बस्तर, सरगुजा में ऐसे कई तरह के पारंपरिक लोक गीत, नृत्य, संगीत है जो अपनी पहचान के आभाव में विलुप्त होते जा रहे हैं, उन्हें चिन्हित करके संरक्षण देना जरूरी है। श्री भगत ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रोत्साहन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने कहा है। बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., विभाग के संचालक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031