देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने के बाद अब वीकेंड कर्फ्यू और दुकानों पर लगे ऑड-ईवन नियम हटा दिया गया है। लेकिन नाइट कर्फ्यू अभी भी जारी रहेगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है। जानकारी के मुताबिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में फैसला लिया गया है कि रेस्टोरेंट, पब और बार और सिनेमा हॉल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। सरकारी दफ्तरों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम होंगे। वहीं शादी समारोह पर भी पाबंदी कम की गई है और अधिकतम 200 मेहमानों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। हालांकि समारोह स्थल पर अधिकतम 200 या क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही शामिल हो सकेंगे। डीडीएमए की बैठक में दिल्ली के सरकारी ऑफिस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने का फैसला किया गया है। इसके अलावा एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स और स्कूल अभी भी बंद रहेंगे। स्कूलों को खोलने पर फैसला अगली बैठक में किया जा सकता है।
राजधानी में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल और शैक्षणिक संस्थाएं, बैठक में लिया गया फैसला
Previous Articleछत्तीसगढ़ के 3 संभागों में शीतलहर अलर्ट, तापमान में गिरावट
Next Article शादी की पहली रात हवालात में गुजरी, यह है वजह…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















