विजयनगर पुलिस ने सोमवार से लापता रिया जैन नामक विवाहिता का बुधवार को मुरादनगर से शव बरामद करने के बाद घटना का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने रिया जैन के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल बलकटी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ससुर ने बताया कि उनकी पुत्रवधू रिया ने उनका सुख चैन छीन लिया था। वह आए दिन घर में झगड़ा रखती थी। कुछ दिन पूर्व झगड़े के दौरान रिया ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर अपनी पुत्रवधु रिया की हत्या करने की योजना बना ली और फिर सोमवार को बलकटी से सिर काटकर उसकी हत्या कर दी। सीओ फस्र्ट स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिया के पति आकाश त्यागी, सास ऊषा त्यागी और ससुर सुरेश त्यागी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से सिहानी रोड स्थित विद्या विहार के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रांड सोसाइटी में रह रहे हैं। सीओ ने बताया कि आकाश त्यागी का इंदौर मध्यप्रदेश की रहने वाली रिया जैन से वर्ष 2015 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने परिवार की मर्जी से बीते साल मार्च में शादी की थी। लेकिन इस शादी से आकाश के परिजन बहुत ज्यादा खुश नहीं थे। वह दहेज की खातिर रिया का उत्पीडऩ करते थे। जिसका लेकर उनका रिया से आए दिन झगड़ा रहता था। हत्यारोपी सुरेश ने पुलिस को बताया कि एक दिन झगड़े के दौरान रिया ने उन्हें थप्पड़ मारा तो उसी दिन उन्होंने पत्नी के ऊषा के साथ मिलकर रिया को मौत के घाट उतारने की योजना बना ली। सीओ स्वतंत्र सिंह की मानें तो रिया को पेट दर्द की शिकायत थी। इसी बात का फायदा उठाकर सुरेश ने उसका अल्ट्रासाउंड कराने की बात कही। योजना के मुताबिक ऊषा अपनी पुत्रवधु रिया को घर से ऑटो में लेकर संजयनगर स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंची। जहां ससुर सुरेश पहले से मौजूद था। सुनियोजित योजना के तहत वह सेंटर पर तब पहुंचे जब अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद हो चुका था। इसके बाद सास-ससुर ने रिया को घुमाने की बात कही और उसे स्कूटी पर बैठाकर संजयनगर से मुरादनगर की ओर ले गए। सीओ ने बताया कि रास्ते में आरोपियों ने रिया को खाने के साथ कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और जब बेहोश हो गई तो शहजापुर गांव में ले जाकर बलकटी से उसका सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। हत्यारोपी सास-ससुर रिया के धड़ को ईंख के खेत में और कटे हुए सिर को गंगनहर में फेंक कर वापस घर आ गए। एसएचओ विजयनगर योगेन्द्र मलिक ने बताया कि ऊषा और रिया को संजयनगर भेजने के लिए आकाश ने ही ऑटो बुक करके दिया था। रिया की हत्या कर जब सुरेश और ऊषा घर लौट आए तो आकाश ने यूपी-112 पर कॉल कर अपनी पत्नी रिया का अपहरण होने की सूचना पुलिस को दी। आकाश ने पुलिस को बताया कि रिया उसकी मां ऊषा के साथ बाजार जा रही थी, इसी दौरान कार सवार बदमाश उसका अपहरण कर ले गए। साथ ही आकाश और हत्यारोपी सुरेश ने पुलिस को बताया कि रिया का भाई राहुल यहां से कुछ लोगों से पैसे उधार लेकर मध्यप्रदेश भाग गया है। राहुल पर पैसा लौटाने का दबाव बनाने के लिए सूदखोरों ने उसकी बहन को अगवा कर लिया। हत्यारोपियों की यह कहानी पुलिस के गले नहीं उतरी और शुरुआती शक गहराने पर पुलिस ने तीनों को थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने रिया की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया और फिर मुरादनगर क्षेत्र से रिया का धड़ भी बरामद करा दिया। हत्यारोपी ससुर सुरेश ने बताया कि रिया आए दिन उन्हें अपने भाई राहुल से मरवाने की धमकी दिया करती थी। वह अपने भाई व मामा को मध्यप्रदेश का बड़ा बदमाश बताती थी। सुरेश का कहना है कि रिया उनके बेटे को उनसे अलग करना चाहती थी। जिसको लेकर घर में झगड़ा होता था। रोजाना के झगड़े से परेशान होकर उन्होंने ही रिया को मार डाला। वहीं, पुलिस का कहना है कि सुरेश और ऊषा बेटे आकाश की शादी में मनमाफिक दान.दहेज न मिलने से नाखुश थे। जिसको लेकर वह रिया को प्रताडि़त करते थे। पुलिस का कहना है कि रिया का कटा हुआ सिर अभी बरामद नहीं किया जा सका है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930