रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में आगजनी की घटना हुई है। रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर में देर रात अचानक आग भड़क गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग से जनहानि की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2 बजे के आसपास रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर में आग लग गई। वहीं देखते ही देखते आग रिजर्वेशन काउंटर के 2 कमरों में फैल गई थी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को शांत किया। आग से रेलवे टिकट रिजर्वेशन के फॉर्म जलकर खाक हो गए। वहीं किन कारणों से रिजर्वेशन काउंटर में आग लगी अभी पता नहीं चल पाया है।
Previous Article900 रुपये के लिए हैवान बना बेटा, पिता को उतार दिया मौत के घाट
Next Article मौसम में बदलाव को लेकर पढिय़े यह खास खबर
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















