मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं। हवाओं के रुख बदलने से मौसम प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच अब तीखी धूप दिन में लोगों को परेशान कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मध्यप्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में तेज धूप तो वहीं रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवाओं का रुख बदलने से दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। वहीं आज से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। अभी दो दिन तक दिन- रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। संभावना जताई जा रही है कि 10 फरवरी से तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग के कई जिलों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं। इस बीच ठंडी हवाओं के थमने के बाद दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। वहीं न्यूनतम तामपान में गिरावट पर ब्रेक लगा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 10 फरवरी से प्रदेश का तापमान बढ़ेगा। 4-5 डिग्री तक प्रदेश का न्यूनतम तापमान बढ़ेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930