एलायंस एयर की फ्लाइट ने बुधवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट से अपने इंजन कवर के बिना उड़ान भरी, दरअसल, इंजन कवर टेक ऑफ के दौरान रनवे पर गिर गया था। टेक ऑफ के दौरान कवर गिर जाने के बाद फ्लाइट का इंजन साफ तौर से दिखने लगा, हालांकि बिना किसी नुकसान से फ्लाइट को मुंबई से भुज के लिए सुरक्षित रूप से उतर लिया गया। वहीं अब इस मामले की जांच शुरू हो गई है। फ्लाइट ने सुबह 6.30 बजे मुंबई से उड़ान भरी। मुंबई एयरपोर्ट के सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि एलायंस एयर मुंबई से भुज के लिए उड़ान भरने वाली थी, जबकि विमान का इंजन कवर रनवे पर गिर गया और बिना इंजन कवर के उड़ गया। वहीं डीजीसीए के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि फ्लाइट भुज एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई और एयरलाइंस के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। मुंबई से उड़ान भरने के तुरंत बाद मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने इस घटना की सूचना दी। मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारी के हवाले से एएनआई ने बताया कि मुंबई एटीसी द्वारा यह बताया गया था कि टेकऑफ के बाद इंजन काउलिंग रनवे की तरफ पाया गया है। यह बीओएम में एटीआर विमान वीटी-आरकेजे से प्रतीत होता है, जो 91-625 (बीओएम-बीएचजे) संचालित कर रहा था। विमान की उड़ान अभी भी जारी है। इधर, एविएशन एक्सपर्ट कैप्टन अमित सिंह ने इस घटना के लिए खराब रखरखाव कार्य को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यदि कुंडी सुरक्षित नहीं है तो काउल के अलग होने की घटनाएं आमतौर पर रखरखाव गतिविधि के बाद होती हैं। चालक दल से यह भी सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है कि उड़ान शुरू करने से पहले इंजन काउल बैठा हो। बता दें कि काउल इंजन को बाहरी अणु से बचाता है और इंजन को ड्रैग और कूलिंग को कम करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930