असम के मुख्यमंत्री और पूर्वोत्र के सबसे कद्दावर नेताओं में शुमार हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जबरदस्त निशाने साधे।

सरमा ने राहुल गांधी की तुलना पाकिस्तान को भारत से अलग कराने वाले मोहम्मद अली जिन्ना से की और उन्हें आधुनिक काल का जिन्ना करार दे दिया। राहुल को लेकर क्या बोले सरमा?
असम सीएम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “ऐसा लगता है कि वे (राहुल गांधी) समझते हैं कि भारत सिर्फ गुजरात से पश्चिम बंगाल तक ही है। मैं पिछले 10 दिन से देख रहा हूं कि वे क्या बोलते हैं। एक बार उन्होंने भारत को राज्यों का संघ बताया था। फिर उन्होंने कहा कि उनके लिए भारत का मतलब गुजरात से बंगाल तक है।”

सरमा ने इन्हीं बयानों से राहुल को घेरते हुए कहा, “राहुल के हालिया बयानों से साफ है कि उनमें जिन्ना का भूत घुस गया है। मैंने यह उत्तराखंड में भी कहा था। राहुल गांधी की भाषा बिल्कुल वैसी है जैसी 1947 से पहले जिन्ना की थी। एक तरह से राहुल गांधी आधुनिक काल के जिन्ना हैं।”

उत्तराखंड में भी बोला था राहुल गांधी पर हमला
असम के मुख्यमंत्री ने इससे पहले उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था- “राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा। इन्होंने जनरल बिपिन रावत के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया लेकिन इनकी विचारधारा देखिए राहुल गांधी ने इसका भी प्रूफ मांग लिया। क्या हमने कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं? अगर सेना ने बोल दिया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया है तो आर्मी से आपको सबूत मांगने का क्या अधिकार है? आपको बिपिन रावत पर भरोसा नहीं है।”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930