महाराष्ट्र के पुणे में हाई प्रोफाइल महिलाओं से डेटिंग के बहाने ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय महिला को एक व्यक्ति से 60 लाख रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने एक अखबार के माध्यम से फ्रेंडशिप क्लब का विज्ञापन दिया था। इसमें पुरुषों को हाई-प्रोफाइल महिलाओं के साथ डेट करने का वादा किया गया था। 

क्लब में शामिल होने के लिए करवाए कई भुगतान 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने जब महिला से संपर्क किया तो महिला ने उससे दो लाख रुपये सिक्यूरिटी मनी देने को कहा। इसके बाद उससे एक के बाद एक कई भुगतान कराए गए। ये भुगतान 60 लाख रुपये तक पहुंच गए। जब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चलता तो उसने पुलिस के सामने मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने बैंक विवरण के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबंध में एक ही मामला सामने आया है, लेकिन पुलिस इस जांच में जुटी है कि क्या आरोपी ने और भी लोगों के साथ इस तरह की ठगी की है। पीड़ित ने बताया कि उसने अखबार में दिए गए नंबरों के माध्यम से महिला से संपर्क किया था। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930