जांजगीर-चांपा। जिले की नवागढ़ तहसील में पदस्थ पटवारी द्वारा रिकार्ड दुरूस्त करने राशि की मांग की जाने के कारण एसडीएम जांजगीर मेनका प्रधान ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नवागढ़ के हल्का नंबर 11 में पदस्थ पटवारी पंचराम वस्त्रकार द्वारा देवनारायण,जगेश्वर और रामखिलावन वल्द छोटेलाल से भूमि का रिकॉर्ड दुरूस्त करने के एवज में राशि की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम मेनका प्रधान ने इसे गंभीरता से लेते हुए पटवारी के इस कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियम के विरूद्ध और स्वेच्छाचारिता का द्योतक मानते हुए पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय नवागढ़ नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। नवागढ़ हल्का नंबर 11 का प्रभार पटवारी टिकेंद्र दीवान को सौंपा गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30