रायपुर। वृन्दावन हाल रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ महिला सद्भावना सम्मान समारोह व सामाजिक संस्थाओं के सम्मान समारोह में आज विश्व रिकॉर्डधारी रायपुर ब्राइट फाउंडेशन को महिलाओं के लिए वर्षभर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने कहा कि यह संस्था वर्षभर विधवा, तलाकशुदा व गरीब कन्याओं के विवाह हेतु बगैर जाती रंगरूप भेदभाव से कार्य करते रहती है वास्तव में यही ऐसी संस्था है जिसके पुरुष व महिला सदस्य वर्षभर महिलाओं के लिए निस्वार्थ सेवा करती रहती है। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत को मोमेंटो शाल श्रीफल तथा सभी सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव डॉ मनोज ठाकुर, अनघा करकशे, अंजली शितूत, अन्नपूर्णा शर्मा, गौरी अवधिया, दमयंती देशपांडे, इंद्राणी ठाकुर, सरोज तिवारी, अनुराधा चौधरी, प्रीती ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930