उत्तर प्रदेश में रुझानों के मुताबिक बीजेपी दोबारा सरकार बनाने जा रही है. 12 बजे तक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी 274 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं समाजवादी पार्टी 120 सीटों पर आगे है. बसपा 6 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है. रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलते ही लखनऊ में बीजेपी के कार्यकर्ता जश्न में डूब गए और होली पार्टी मनाते हुए नारे बाजी की. उन्होंने कहा- यूपी में का बा? यूपी में बाबा’. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी का जादू चलता नजर आ है. अभी तक के रुझान के हिसाब से बीजेपी यूपी में बहुमत हासिल करती दिख रही है. अभी तक 403 में से 399 सीटों पर जो रुझान आए हैं उस हिसाब से बीजेपी 274 सीटों पर आगे चल रही है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की हर कोशिश फेल साबित होती दिख रही है. कांग्रेस का प्रदर्शन एक बार फिर बहुत निराशानजक रहा है. बता दें कि बीजेपी को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आरएलडी समेत कुल 10 दलों से गठबंधन किया था, लेकिन उनका यह एक्सपेरिमेंट सच साबित होता नहीं दिख रहा है. अभी तक के रुझान में गठबंधन 120 सीटों पर ही आगे चल रहा है. पार्टी को जिस वेस्टर्न यूपी बेल्ट में सबसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, वहां भी उम्मीद के मुताबिक कामयाबी मिलती नहीं दिख रही है. वहीं बीजेपी एक बार फिर अपने दम पर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है. रुझान के हिसाब से 12 बजे तक बीजेपी को 274 सीटों पर बढ़त मिली हुई थी. सरकार बनाने के लिए 202 सीटों की जरूरत है, लेकिन पार्टी ने खुद 274 सीटों पर बढ़त बना ली है. इस तरह पार्टी बहुमत के करीब नजर आ रही है. ऐसा यूपी में पहली बार होगा कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आएगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930