राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सर्वेश कटिहार एवं महिला अध्यक्ष सुश्री रश्मि पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री कटिहार ने कुर्मी समाज के द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने तथा समाज में शिक्षा के विकास के संबंध में की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने महिलाओं के लिए समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसी तरह आप सभी एक सोच और एक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें। आप सभी निश्चित रूप से अपने उद्देश्यों में सफल होंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, उमाकांत वर्मा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा, चंद्रिका चंद्राकर, चांदनी वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, कल्याणी आडिल, प्रभा पटेल, सरिता वर्मा, अंकिता वर्मा उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031