अम्बिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने, फिजिकल डिस्टेंस का पालन न करने तथा देर तक दुकान खोलने वालों पर निगरानी दल द्वारा सख्ती कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम अम्बिकापुर क्षेत्र में 10 निगरानी दलों का गठन किया गया है जिनके द्वारा आज मास्क नहीं पहनने, सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने तथा देर तक दुकान खोलने वाले 120 लोगों पर 50 हजार 800 रूपए का जुर्माना वसूला गया। तहसीलदार अम्बिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने वाले 15 लोगों से 5 हजार रूपए, मास्क नहीं पहनने वाले 76 लोगों से 7 हजार 700 रूपए, होटल में बैठकर खिलाने पर 1 दुकान पर 2 हजार तथा सार्वजनिक स्थान पर थूकना तथा देर तक दुकान संचालित करने वाले 28 लोगों से 36 हजार 100 रूपए जुर्माना वसूला गया। कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने की दिशा में सभी निगरानी दलों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर मास्क नहीं पहनने वाले तथा सोशल डिस्टेंश का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती से जुर्माना वसूली की कार्यवाही करें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031