रूस का यूक्रेन पर हमला क्या महज सैन्याभ्यास है? क्या ये किसी बड़ी लड़ाई की तैयारी के लिए छोटा सा अभ्यास है? रूसी विशेषज्ञ की मानें तो ‘हां’! यूक्रेन में रूस का स्पेशल ऑपरेशन सिर्फ अपने हथियारों को नेटो के हथियारों के मुकाबले में परखने का मौका मात्र है.
वो नेटो के खिलाफ बड़े युद्ध की तैयारी कर रहा है. ऐसा दावा किया है रूस के रक्षा विशेषज्ञ प्रोफेसर एलेक्सेई फेनेंको ने. रूसी चैनल पर चर्चा के दौरान उन्होंने जो कुछ कहा, वो आज ब्रिटेन की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों में से एक डेलीस्टार (DailyStar) की टॉप हेडलाइन है. उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन में अपने उन सभी हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है, जिनकी अभी तक सही से जंग के मैदान में टेस्टिंग तक नहीं हो पाई थी. यूक्रेन में सैन्य हस्तक्षेप नेटो के खिलाफ एक बड़े ‘विश्व स्तर पर संघर्ष’ की तैयारी के लिए है.



















