रायपुर .छत्तीसगढ़ के बस्तर में है एक खुजली वाला जगल .जो भी जाता है बस खुजाता रह जाता है .यह  एक ऐसा  जंगल है  जिसमें घुसने से पहले ही  लोग भयभीत  हो जाते हैं  . कोई इसके भीतर नहीं जाता। भीतर गए तो फिर शरीर में इतनी खुजली होगी कि हाथों को आराम मिलना मुश्किल हो जाएगा। यहां बात हो रही है छत्तीसगढ़ में बस्तर के कांगेर वैली में लगभग 299 हेक्टेयर में फैले सूरन (जमीकंद) के जंगल की। स्थानीय ग्रामीण इसे खजरी रान कहते हैं. वैसे तो सूरन एक लोकप्रिय सब्जी है, लेकिन यहां पाया जाने वाला  सूरन भूलकर भी रसोई में नहीं पहुंचता। अत्यधिक खुजली पैदा करने के कारण लोग इस कंद का उपयोग सब्जी के रूप में नहीं वरन औषधि के रूप में करते हैं। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर नानगूर-नेतानार चौक के पास जगदलपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कांगेर आरक्षित वनखंड के कक्ष क्रमांक 1773 और 1774 में 299 हेक्टेयर में यह जंगल फैला है जो  सूरन के पौधों से भरा हुआ है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031