एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही सुहाग को उजाड़ दिया और इस तरह से अपने अंतरजातीय प्रेम विवाह का दुखद अंत कर दिया। कहने का आशय यह है कि जमुई के सिकंदरा बाजार में महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। जब पत्नी और बेटे लाश को ठिकाने लगाने के लिए सोमवार की रात बोरे में बंद कर कहीं बाहर ले जा रहे थे। इसकी आसपास के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे में बंद लाश को बरामद कर लिया है। मृतक सिकंदरा बाजार रमेश चौधरी है। इधर मृतक के पिता लक्कड़ चौधरी ने बहू और पोते पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। इधर आज सुबह लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे है। बताया जाता है कि रमेश चौधरी सिकंदरा बाजार में ही अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। दोनों से एक बेटा भी था। कहा जाता है कि उसी बेटे और उसकी मां ने मिलकर रमेश चौधरी की हत्या कर दी। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930