मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पत्थलगांव के निरीक्षण के दौरान वहां बच्चों के आग्रह पर रस्साकशी में जोर आजमाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल स्कूल की लाइब्रेरी का निरीक्षण कर निकल रहे थे। तभी बाहर दूसरी कक्षा में पढ़ रही बच्चियों ने उन्हें रस्साकशी में उनके साथ जोर आजमाने का आग्रह किया। जिसे मुख्यमंत्री श्री बघेल टाल न सके। उन्होंने एक टीम को लीड किया तो दूसरी टीम की कमान उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने संभाली। मुख्यमंत्री श्री बघेल के जोर लगा के हईशा कहते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरा दम लगाया। दोनों टीमों में रस्साकशी का रोचक मुकाबला हुआ और सभी खिलाड़ियों इसका भरपूर आनंद लिया

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com