चन्दखुरी में माता कौशिल्या मंदिर प्रांगण में होगा योगाभ्यास प्रदर्शन
योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
’मानवता के लिए योग’ की थीम पर होगा आयोजन
समारोह में 1200 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल
07 से अधिक योग प्रशिक्षक कराएंगे योगाभ्यास

रायपुर‡

इस साल आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के चन्दखुरी स्थित माता कौशल्या के धाम से लोग योग और संयम का पाठ सीखेंगे। कौशल्या मंदिर प्रांगण में 21 जून को सुबह 7 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 07 से अधिक योग प्रशिक्षकों तथा योगाचार्यों के मार्गदर्शन में सामान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकाल) के अनुसार 1200 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत-रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर भी शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि 11 दिसम्बर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष 21 जून को ’अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाने का संकल्प लिया था। संकल्प में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार किया है कि योग स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पूर्णतावादी दृष्टिकोण प्रदान करता है। योगाभ्यास से व्यक्ति में प्रत्येक प्राणी के प्रति मानवता का भाव उत्पन्न होता है, इसलिए इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘मानवता के लिए योग‘ पर केन्द्रित किया गया है।
समारोह में 1200 से अधिक वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, जनप्रतिनिधियों के साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक सम्मिलित होंगे। योगाभ्यास माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योगाभ्यास का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा योग के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण करने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com