
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य का राजनांदगांव जिला को नीति आयोग द्वारा महिला सशक्तिकरण के मामले में देश के श्रेष्ठ जिलों में शामिल किया गया है। इसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले 2 जुलाई को डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर छत्तीसगढ़ में अपने नवाचारों और अनुभवों को साझा करेगा।


















