राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि रथयात्रा हमारी आस्था एवं संस्कृति से जुड़ा पर्व है। ऐसे त्योहार हम सबको एक सूत्र में बंधने का अवसर देते हैं और आपसी सौहार्द्र बढ़ाते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों की खुशहाली की कामना की है।
Previous Articleचाटर्ड एकाउंटेंट किसी भी देश, प्रदेश के औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्री जगन्नाथ मंदिर पहुँचे…
Related Posts
Add A Comment


















