बुजुर्ग पेंशनरों को केन्द्र के समान 34 प्रतिशत महँगाई राहत देने के मध्यप्रदेश शासन के साथ सहमति लेने-देने की प्रक्रिया पूरी कर तत्काल आदेश जारी करने तथा 22 वर्षो से लंबित मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 को विलोपित करने की मांग को लेकर आगामी 25 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास के निकट गांधी उद्यान में हनुमान चालीसा पाठ कर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को सद्बुद्धि देने के लिये भगवान से प्रार्थना करेंगे, ताकि बुजुर्ग पेंशनरों को बकाया महंगाई राहत केन्द्र के समान देने के आदेश जारी हो। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन रायपुर के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने दी है। जारी विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 के छठवीं अनुसूची के प्रावधानों के कारण राज्य के सेवानिवृत्त पेंशनरों को महँगाई राहत एवं अन्य आर्थिक स्वत्वों के भुगतान हेतु मध्यप्रदेश सरकार से सहमति लेने की बाध्यता बताकर राज्य के पेंशनरों को केन्द्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई राहत से वंचित रखा है। जिसके कारण राज्य पेंशनर्स व्यथित और आक्रोशित है। छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के क्रमश: छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डी पी मनहर, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आरपी शर्मा, पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष यशवन्त देवान, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा तथा पेन्शनर समाज के अध्यक्ष ओपी भट्ट ने आगे बताया है कि माँगपूर्ती के अभाव में छत्तीसगढ़ राज्य के सारे पेंशनर्स अगस्त क्रांति दिवस पर 9 अगस्त 22 को नईदिल्ली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास के समक्ष हनुमान चालीसा पाठ कर उनसे राज्य के बुजुर्ग पेंशनरों को केंद्र के बराबर केन्द्र के देय तिथि से 34 प्रतिशत महंगाई राहत देने मुख्यमंत्री को निर्देशित करने का आग्रह करेंगे। इस आशय की सूचना से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मुख्य सचिव को अवगत करा दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31