रायपुर। राज्यसभा सासंद सरोज पांडेय द्वारा भेजी गई राखी और उनके द्वारा बड़े भाई मानते हुए मांगे गए उपहार के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बहन सरोज पांडेय जी! आज आपका भाई भूपेश आपसे वादा कर रहा है कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी होकर रहेगी, हम सब इसकी तैयारी में लगे हैं। साथ ही आपका आभार इसलिए कि आपने आज पुन: प्रदेश के सामने ला दिया कि आपके भाई डॉ रमन सिंह ने 15 साल तक आपके वादे को तोड़ा, आपकी बात नहीं मानी। बहन, मैं आपसे एक आग्रह और करता हूँ कि एक राखी अपने भाई नरेंद्र मोदी जी को भी भेज दें और उनसे भी वादा करवाएँ कि देशवासियों से उनके द्वारा किए गये प्रत्येक वादे को पूरा कर सकें। मुझे उम्मीद है कि मेरी बहन में इतनी हिम्मत तो है कि वो अपनी पार्टी के नेता को एक राखी भेज सकेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30