दुर्ग। कोरोना संक्रमण को रोकने लगाए गए लॉकडाउन के पहले दिन पुख्ता व्यवस्था रही। पुलिस एवं निगम के दस्ते सारे शहर में व्यवस्था के निरीक्षण के लिए लगे रहे। जगह-जगह पर चेकिंग प्वाइंट लगाए गए थे। यहां बेवजह घूम रहे लोगों पर गाइडलाइन के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की गई। सुबह-सुबह और शाम को दोनों ही समय प्रशासन ने फ्लैगमार्च भी किया। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों से आग्रह किया गया कि अपने घर में ही रहें और कोरोना से सुरक्षित रहें। कोरोना वारियर्स को भी अपना काम पूरा सावधानी से करने की हिदायत दी गई। फ्लैगमार्च नगरीय निकाय के सभी इलाकों में गया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी श्री प्रशांत ठाकुर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आज लॉकडाउन को सुनिश्चित करने निगम की टीम निगम कमिश्नर एवं जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में पूरे समय मॉनिटरिंग में लगी रही। इसके अलावा बेवजह घूम रहे लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लॉकडाउन के दौरान लगातार स्थिति पर नजर रही एवं फीडबैक लेते रहे। सभी एसडीएम भी संबंधित क्षेत्रों में मॉनिटरिंग करते रहे। शहर के अलावा 17 गांव जहां लॉकडाउन लगाया गया है वहां भी स्थिति की मॉनिटरिंग की गई। साथ ही यह भी देखा गया कि बुनियादी सुविधाएं लोगों को मिलती रही। इसके साथ ही कोविड नियंत्रण के लिए बनाये गये कंट्रोल रूम से आने वाले फीडबैक पर भी लगातार कार्रवाई की गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30