देश में बोरवेल में बच्चों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के एक गांव में 12 साल की बच्ची खुले बोरवेल में गिर गई। वह करीब 60 फुट की गहराई में फंस गई है। उसे बचाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। जिला अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे गजनवाव गांव में हुई। सेना के जवानों की मदद से लड़की को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि बोरवेल कुछ सौ फीट गहरा हो सकता है। ध्रांगधरा तालुका की राजस्व अधिकारी शोभना फल्दू ने बताया कि सेना के जवान मौके पर पहुंच गए हैं और लड़की को बचाने के प्रयास जारी हैं। बच्ची प्रवासी खेतिहर मजदूर परिवार की है। एक अन्य अधिकारी नीलेश परमार ने बताया कि बचाव अभियान के लिए सेना के जवानों के अलावा राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया है। परमार ने बताया कि सेना, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। हमें लड़की को बचाने में सफलता मिलने की उम्मीद है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031