रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशियंससी (बी.ई.ई.ई.) के सहयोग से आज 29 जुलाई को रायपुर में छत्तीसगढ़ ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता (छ.ग.ई.सी.बी.सी.) पर एक दिवसीय स्टेक होल्डर मीट का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में आलोक कटियार मुख्य कार्यपालन अधिकारी के्रडा ने अपने विशेष संबोधन में ऊर्जा संरक्षण हेतु भवनों में अतीत से लेकर वर्तमान तक के प्रयासों का प्रासंगिक विवरण प्रस्तुत किया तथा छत्तीसगढ़ ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता (छ.ग.ई.सी.बी.सी.) की आवश्यकता के महत्व का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि के रूप में अंकित आनंद सचिव, ऊर्जा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने के्रडा के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भवनों में ऊर्जा संरक्षण के संदर्भ में छत्तीसगढ़ राज्य में ई.सी.बी.सी. कोड तथा नियमों के परिपालन हेतु आवश्यक आधारभूत संरचना के संबंध में अपने मत प्रस्तुत किये।

राजीव ज्ञानी अधीक्षण अभियंता के्रडा द्वारा छत्तीसगढ़ ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता (छ.ग.ई.सी.बी.सी.) के संबंध में अभी तक की गई प्रगति की जानकारी दी। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशियंससी (बी.ई.ई.ई.) नई दिल्ली की अधिकारी श्रीमती मीनल आनंद द्वारा केन्द्र शासन द्वारा अधिसूचित ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता व बिल्डिंग स्टार लेबनिंग पर अपना आनलाइन प्रस्तुतीकरण किया गया। आशु गुप्ता ई.सी.बी.सी. सेल क्रेडा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में प्रस्तावित छ.ग.ई.सी.बी.सी. नियम व पालन प्रक्रिया तथा सुश्री प्रीमा मदान, सीनियर अधिवक्ता, एन.आर.डी.सी. द्वारा ई.सी.बी.सी. के क्रियान्वयन पर देश के अन्य राज्यों में सफलतापूर्वक किये जा रहे ई.सी.बी.सी. प्रक्रियाओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उक्त कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण में ऊर्जा संरक्षण प्रदान करने वाले विभिन्न सामग्रियों का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के भवन निर्माण से संबधित विभाग सूडा, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग बोर्ड, हुडको, सीजी कास्ट, आईआईएम, नेशनल इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, आईआईटी, डॉ. संजय तिवारी, प्रोफेसर पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी तथा अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित के्रडा के राजेश त्रिवेदी मुख्य अभियंता, दिनेश अवस्थी, मुख्य अभियंता, बीबी तिवारी अधीक्षण अभियंता एवं अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31