एक वाहन में करंट उतरने से इसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गयी. हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. इस संबंध में पश्चिम बंगाल के माथाभंगा के अतिरिक्त एसपी ने बताया कि शुरूआती जांच से पता चलता है कि यह जनरेटर (डीजे सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है जो वाहन के पिछले हिस्से में लगा था. हादसा रविवार देर रात का बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मेखलीगंज थाने के धारला ब्रिज पर रविवार रात 12 बजे जलपेश जा रहा एक यात्री वाहन करंट की चेपट में आ गया. खबरों की मानें तो पश्चिम बंगाल के जलपेश में प्रसिद्ध शिवमंदिर है जहां ये भी भक्त जा रहे थे. सभी शिव भक्त पिकअप वाहन में सवार थे और जलपेश की ओर जा रहे थे. इस बीच कूचबिहार के मेखलीगंज के मेखलीगंज के चंगराबंध में वाहन में लगे डीजे के जेनरेटर में शॉर्ट सर्किट हुआ जिसकी वजह से यह बड़ा हादसा देखने को मिला. हादसे में 10 कांवडिय़ों की मौत हो गयी जबकि 16 लोग घायल हो गये. हादसे के संबंध में बताया गया कि कूचबिहार में यात्रा के दौरान करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गयी है जबकि अन्य लोग घायल हैं. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जनरेटर की वायरिंग के कारण हो सकता है जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था. हादसे के बाद घायलों को चंगरबंधा के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने 27 में से 16 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर किया. वहीं 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि वाहन को जब्त कर लिया गया है, हालांकि हादसे के बाद से चालक फरार है. प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. पुलिस मामले में की जांच में जुटी है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930