मानसून (Monsoon) के दूसरे चरण में कई राज्यों में बारिश (Rain) बार फिर आसमानी आफत बनकर सामने आई है. ओड़िशा के ऊपर बने हुए गहरे निम्न दबाव के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी भरी हवाएं उत्तर भारत तक पहुंच रही हैं.

इन हवाओं की वजह से 14 अगस्त को दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा आदि में बारिश देखने को मिल सकती है.

इस राज्य में रेड अलर्ट

ओडिशा में आज भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. यहां एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बड़ी मुस्तैदी के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं. आज यहां के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है. वहीं केरला (Kerala), तमिलनाडु (Tamilnadu) और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज ग्रीन अलर्ट है यानी आज इन इलाकों में बारिश के आने के आसार न के बराबर हैं.

इन राज्यों में सावधान रहने की जरूरत

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), मध्य प्रदेश (MP), छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) और महाराष्ट्र (Maharashtra) के कुछ हिस्सों में आज मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट यानी बारिश को लेकर थोड़ा सावधान रहने की चेतावनी जारी की है. वहीं अन्य सभी राज्यों में आज येलो अलर्ट है यानी डरने की कोई जरूरत नहीं है बस मौसम पर नजर रखें और उसका आनंद उठाएं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31