भोजन के बाद सलाद खाना सभी पसंद करते हैं और कुछ लोग तो अपने डिनर में सिर्फ सलाद ही खाना पसंद करते हैं। सलाद में ज्यादातर खीरा ककड़ी को शामिल किया जाता हैं जिसमें विटामिन बी, बी-2, बी-3, बी-5 और बी-6 के अलावा विटामिन सी, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन, मैगनीशियम, फास्फोरस, जिंक व अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं। गर्मियों के दिनों में तो इसका सेवन बहुत किया जाता हैं। खीरा ककड़ी अनेक साधारण और गंभीर बीमारियों से बचाव में भी सहायक होती हैं। ककड़ी में 95प्रतिशत पानी होने के कारण यह सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको खीरा ककड़ी से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
डायबिटीज में लाभकारी
खीरा खाने से ये डायबिटीज वाले मरीजों के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। दरअसल, खीरा शुगर मरीज के रक्त में मौजूद शर्करा को सोखता तो है ही, साथ ही ये शर्करा के पाचन को भी धीमा करने में मदद करता है।
वजन पर नियंत्रण
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो खीरा आपका अच्छा साथी साबित हो सकता है। खीरे में 95त्न पानी होता है, जो मेटबॉलिज्म मजबूत करता है। खीरे में ज्यादा पानी की मात्रा होने के चलते आप कई ऐसी चीजों के सेवन से बच जाते हैं जिसमें वजन बढ़ाने वाली चीजें ज्यादा होती हैं। 100 ग्राम खीरे में 54 कैलोरी ऊर्जा होती है। इसलिए इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता। इसमें फाइबर इरेप्सिन एंजाइम होते हैं जो खाना पचाने में मददगार होते हैं।
आंखों को मिलती है शीतलता
खीरा का सबसे पहला गुण है आंखों को शीतलता प्रदान करना। यही वजह है कि ब्यूटी पार्लर में यह अनिवार्य रूप से रखा जाने लगा है। फ्रीज में रखी इसके रस की क्यूब्स को आंखों पर रखने से आंखों की थकान मिटती है। काले धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। खीरे को स्लाइस की तरह काटकर आंखों की पलक के ऊपर पर रखने से आंखों को ठंडक मिलती है। खीरा की तासीर जलन कम करने की होती है।
कैंसर से बचाव
हाल ही में हुए कई शोध इस बात को साबित कर रहे हैं कि रोजाना खीरा खाने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है। खीरा में पाए जाने वाले प्रोटीन हमारे शरीर में कैंसर से लडऩे की ताकत पैदा करते हैं। यह कैंसर या ट्यूमर के विकास को रोकता है।
जोड़ों के दर्द में लाभकारी
अमूमन देखा जाता है कि घर में बुजुर्ग ही नहीं बल्कि नौजवान भी जोड़ों के दर्द से परेशान होते हैं। ऐसे में खीरा आपकी मदद कर सकता है। आपको करना ये है कि खीरे और गाजर के जूस को मिलाकर इसका रोजाना सेवन करना है। खीरे में मौजूद सीलिशिया आपको जोड़ों के दर्द में आराम देने का काम करता है।
सिरदर्द में उपयोगी
सुबह उठने पर सिर में दर्द या खुमारी की शिकायत हो तो सोने से पहले खीरा खाएं। इसमें विटामिन बी, शुगर और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो सिरदर्द व खुमारी से उबरने में मदद करते हैं। भरपूर मात्रा में पानी होने के कारण यह गर्मी में लू व तेज बुखार में शरीर के तापमान को संतुलित रखता है।
एसिडिटी में ठंडक
खीरा शरीर के अंदर और बाहर ठंडक पहुंचाता है। खीरा खाने से ‘एसिडिटी’ (हार्टबर्न) में राहत मिलती है साथ ही सूर्य की गर्मी से झुलसी त्वचा पर खीरा लगाने से आराम मिलता है।
इम्यूनिटी पावर बढाए
इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाने में भी खीरा अहम है। खीरे में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं। यह इम्यूनिटी को बेहतर बनाता है।
मजबूत हड्डियां
खीरा अगर छिलके समेत खाया जाए तो यह हड्डियों को फायदा पहुंचाता है। खीरे के छिलके में काफी मात्रा में सिलिका होता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है। साथ ही इसमें मौजूद कैल्शियम भी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए काफी कारगर साबित होता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930