ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर अनुमंडल के लोग इस बात से खुश हैं कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के करीब एक महीने बाद इस धरती की एक और बेटी राष्ट्रीय समाचारों की सुर्खियां में हैं।

पति की जगह ले सकती है कल्पना सोरेन– लोग इस बात से खुश हैं कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उनके खिलाफ खनन पट्टा के मामले में बर्खास्त होने की स्थिति में अपने पति की जगह ले सकती हैं। कल्पना सोरेन बहलदा प्रखंड के तेंताला गांव की रहने वाली हैं।

कुछ भी हो जीत हमारीः अम्पा मुर्मू– कल्पना सोरेन के पिता अम्पा मुर्मू ने कहा, ”मैं खुश भी हूं और दुखी भी। मैं दुखी हूं क्योंकि मेरे दामाद हेमंत सोरेन राजनीतिक उथल-पुथल का सामना कर रहे हैं। मैं खुश भी हूं कि मेरी बेटी कल्पना को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा हो रही है।” अम्पा मुर्मू ने कहा, ”हम ऐसी स्थिति में हैं जहां सिक्के के दोनों पहलू हमारे पक्ष में हैं। कुछ भी हो, जीत हमारी है।”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930