22 वी राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 6 सितंबर तक दुर्ग में आयोजित हो रहा है जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू के विद्यार्थी भी सम्मिलित हो रहे है। । बिलासपुर संभाग स्तरीय नेटबॉल टीम मे अंडर 17 मे मदकू स्कूल से बालक वर्ग मे समीर पात्रे, धनेश्वर यादव , बालिका वर्ग से प्रियंका ठाकुर,कौशिल्या यादव, माधुरी निषाद तथा अंडर 19 में बालक वर्ग से बलराम कुर्रे,बालिका वर्ग से केवरा यादव. खुशबू निषाद का चयन हुआ है। नेटबॉल प्रतियोगिता खेलने संभागीय टीम के साथ खिलाड़ी दुर्ग पहुँच गए है। विद्यार्थीयों के संभाग स्तरीय टीम में चयन होने तथा राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सम्मिलित होने पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य सुरेखा ध्रुव ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए खिलाड़ी भावना के साथ खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा विजयी होने की विद्यार्थीयों को प्रेरणा प्रदान किए। टीम कोच तथा खेल शिक्षक निर्मल जांगड़े के द्वारा बच्चों को खेल की बारीकियों तथा अनुशासन की शिक्षा दी गई। संस्था प्रमुख सुरेखा ध्रुव के मार्गदर्शन एवं विशेष प्रयास से पिछले वर्षों से विद्यार्थीयों का चयन विभिन्न खेलों मे जिला, संभाग तथा राज्य स्तरीय खेलों मे हो रहा है जिसमें बच्चे उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए विजयी हुए हैं। संस्था के शिक्षको, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष पुष्पा घृतलहरे, पदाधिकारियों एवं सरपंच माखन बंजारे द्वारा विद्यार्थीयों को विजयी होने की शुभकामनाएं प्रदान की गई।
22 वी राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु मदकू स्कूल के बच्चे चयनित
Previous Articleछत्तीसगढ़ राज्य वन रोपण निधि प्रबंधन योजना प्राधिकरण की बैठक
Related Posts
Add A Comment



















