हाल ही में एक कपल का बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसे देखकर कई पतियों को अपनी पत्नियों को कंट्रोल करने का नया आइडिया मिल गया है. मान लो अगर बीवी किसी बात पर अपनी गलती नहीं मान रही है और जिद कर रही है तो पति इस मजेदार टिप्स को अपनाकर उससे अपनी शर्त मनवा सकते हैं. सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में पति ने पत्नी से अपनी बात मनवाने और माफी मांगने की कमजोर नब्ज ढूंढ ली है, जिसे देखकर लोगों को खूब मजा आ रहा है. खास बात तो यह है कि इसमें बीवी ने पति से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक की पत्नी किचन में कुछ काम कर रही होती है तभी पति आता है और कुछ कहता है. इस पर पत्नी उसे मना कर देती है. इसके बाद पति जाता है और उसके मेकअप का बैग ले आता है. वह उसके मेकअप बैग को सिंक में पानी के नल के नीचे रखकर नल चलाने की धमी देता है. पत्नी को लगता है कि अब उसका मेकअप का सामान खराब हो जाएगा तो वह पति को रोती है. पति से बार-बार रिक्वेस्ट करती है. इस पर पति उससे माफी मांगने की बात कहता है और धमकी देता है कि अगर उसने माफी नहीं मागी तो वह उसका मेकअप का सामान गीला कर देगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031