धरमजयगढ़। रोम जल रहा तो नीरव बांसुरी बजा रहा था, कहावत को विधायक लालजीत सिंह राठिया चरितार्थ कर रहे हैं। उक्त कहावत को कहते हुए भाजपा नेता एवं नगर पंचायत धरमजयगढ़ के पूर्व अध्यक्ष महेश चैनानी ने विधायक पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। चैनानी आगे कहा कि नगर पंचायत धरमजयगढ़ पिछले सप्ताह से कुछ अच्छा नहीं हो रहा है और सब कुछ जानते हुए भी क्षेत्र के विधायक लालजीत सिंह चुप क्यों है। सफाईकर्मी चार दिन से हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन उनके मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विधायक या उनका कोई अधिकृत प्रतिनिधि इनसे मिलने तक नहीं पहुंचा। सफाईकर्मियों के हड़ताल से पूरे शहर में कचरे का ढेर लग गया है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सीएमओ के खींचातानी में धरमजयगढ़ की जनता पिस रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं दो कांग्रेसी महिला पार्षद सीएमओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के कुछ पार्षद सीएमओ का तारीफ करते हुए कार्यवाही नहीं करने की मांग कर रहे हैं। विधायक जी आपके ही पार्षद दोहरी बात कर रहे हैं। जिससे साफ होता है कि आपके इशारे पर ही सब कुछ हो रहा है। क्योंकि कुछ दिन पूर्व कांग्रेस पार्षद के नेतृत्व में बदहाल सड़क के खिलाफ चक्काजाम किया गया था। कांग्रेस राज में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा ही आंदोलन करना। सब आपके जानकारी में हो रहा है।धरमजयगढ़ शहर में एक भी विकास कार्य नहीं हो रहा है। लेकिन विधायक को इससे कोई लेना देना नहीं है। परेशानी तो जनता भुगत रही है। लेकिन जनता सब समझ रही है समय आने पर मुंहतोड़ जवाब देगी। चैनानी ने कहा कि नगर का विकास 10 साल पीछे चला गया। भाजपा शासन में जो काम हुए थे बस वही दिख रहा है। जिस उम्मीद से जनता इन्हें नगर से लेकर प्रदेश में बैठाई है, उस उम्मीद पर पानी फिर गया है। विधायक जी कहीं ये तो नहीं सोच रहे हैं कि नगर में भाजपा का बोलबाला है, इसलिए मुंह मोड़ लिये हैं। लेकिन ये बता दूं कि राजीतिक हवा नगर से बहकर गांवों की ओर जाती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031