कबीरधाम जिले में अब वनांचल क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पुराने और खराब हो चुके सड़कों का नवीनीकरण कर जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क स्थापित होगा। आवगमन की दृष्टि से बेहतर बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर की पहल पर कबीरधाम जिले के 48.71 किलोमीटर की कुल 18 सड़कों के नवीनीकरण के लिए 8.69 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिल गई है। नवीनीकृत सड़कों के लिए पीएमजीएसवाय से कार्य आदेश भी जारी हो चुका है। इसी प्रकार 338 किलोमीटर लंबाई की जिले की 93 सड़क कार्यो के नवीनीकरण के लिए 91.75 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी मिल गई है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी हो गई है। जिले में कुल 34 सड़क, लंबाई 145.23 किलोमीटर के नवीनीकरण के लिए 29.29 करोड़ रूपए का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को प्रेषित किया गया है।
बैठक में बताया गया कि 48.71 किलोमीटर की कुल 18 सड़कों के नवीनीकरण के लिए कार्यादेश जारी किया है जिसमें पंडरिया विकासखंड के ग्राम बिनोरी से घोघराकला लागत 50.35 लाख, गांगपुर से बिनौरी लागत 64.91 लाख, सेन्दुरखार रोड से सारपानी लागत 12.48 लाख, भाकुर से दीवानपटपर लागत 101.98 लाख, बाजाग रोड (लखनपुर) से भंगीटोला लागत 17.90 लाख, मेनरोड से परसवारा लागत 22.81 लाख, मेनरोड से किसुनगढ लागत 50.09 लाख, नेउर से अमनिया लागत 90.92 लाख, कुंआमालगी से अमलीमालगी लागत 28.97 लाख, मोहतरा से कारीमाटी लागत 28.87 लाख, मेनरोड से पौनी लागत 28.69 लाख, मेनरोड से पेन्ड्रीखुर्द लागत 43.20 लाख, भोईटोला से मलकछरा लागत 24.70 लाख, खैरडोंगरी से अमरपुर लागत 57.48 लाख, मेनरोड से सोमनापुर लागत 116.93 लाख, मेनरोड से लोखान लागत 46.86 लाख, देवगढिया से भरेवापुरन लागत 35.37 लाख, भरेवापुरन से कंवलपुर लागत 47.20 लाख रूपए के कुल 18 कार्य शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31