बीजापुर. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इलमिड़ी (आयुर्वेद विभाग) से श्री ककेम उगैय्या ने अपना ईलाज कराया श्री ककेम ने बताया विगत 06 माह से पेट दर्द, जलन एवं उल्टी से परेशान था कई प्रकार की दवाईयां और ईलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिला पेट की गंभीर समस्या से कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती असहनीय जलन और उल्टी के कारण भूख भी नहीं लगता था। तभी मुझे आयुर्वेद पद्धति से ईलाज कराने की सलाह आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुब्रत बेहरा द्वारा दी गई।
डॉ. बेहरा के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य सलाह के आधार पर उनके द्वारा निःशुल्क दवाईयों का सेवन विगत दो माह से कर रहा हूं। आयुर्वेद दवाईयों के सेवन से पेट जलन, उल्टी पूरी तरह से बंद हो चुकी है। भूख भी अच्छा लगता है। मेरा पाचन तंत्र पहले से अच्छा हो गया है। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुब्रत कुमार बेहरा ने अभयारिस्ट, लहसुनादिवटी एवं महाशंखवटी औषधी का नियमित सेवन करने का परामर्श दिया था। मरीज श्री ककेम उगैय्या को स्वास्थ्य लाभ मिला श्री ककेम ने आयुर्वेद विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031