मिर्जापुर। वैसे तो प्रदेश के कई जिलों में बारिश के मौसम में सांप निकलने की घटना आम है. कहीं घर में तो कहीं खेतों में सांप देखे जा रहे हैं. लेकिन मिर्जापुर में तो कोबरा सांप एक शख्स की जींस पैंट में ही घुस गया. इसके बाद घंटों तक पूरी रात वह युवक दहशत मे खंभा पकड़कर खड़ा रहा. सुबह हुई तो सपेरे की मदद से युवक की पैंट से सांप निकाला गया. इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीमों के साथ सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने एहतियातन एंबुलेंस भी मंगवा ली, जिससे किसी भी अनहोनी की स्थिति में निपटा जा सके. दरअसल पूरा मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का है. यहां प्राथमिक विद्यालय में कुछ बिजली मजदूर सौभाग्य योजना के तहत काम कर रहे थे. इन्हीं में इलाहाबाद का रहने वाला लवलेश भी था. लोगों ने बताया कि रात करीब 12 बजे सोते समय लवलेश की पैंट में कोबरा सांप घुस गया. युवक को जब पता चला तो वह डर से कांपने लगा. लेकिन उसने समझदारी दिखाई और धीरे-धीरे खड़ा होकर मकान के पिलर के सहारे खड़ा रहा. सुबह पुलिस पहुंची और सपेरे को बुलाया गया। इसके बाद वह पूरी रात करीब 7 घंटे तक जान बचाने के लिए खंभा पकड़ कर खड़ा रहा. सुबह हुई तो लोगों को युवक की परेशानी का पता चला. इस दौरान पुलिस को भी सूचना दे दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची और सपेरे को बुलवाया गया. इस दौरान युवक को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक_ा हो गई. कई लोग वीडियो बनाने लगे. मौके पर पुलिस ने भी एहतियातन किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए एंबुलेंस बुला ली. इसके बाद सपेरे ने किसी तरह काफी मशक्कत के बाद युवक की पैंट से सांप को बाहर निकला. धीरे-धीरे जींस को काटा गया, उसके बाद सांप निकला. गनीमत ये रही कि सांप ने युवक को नहीं काटा. (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30