कोरोना वैक्सीन को लेकर जो मैसेज तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. उसमें दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवा ली है उन्हें एक ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद प्रधानमंत्री जन कल्याण विभाग द्वारा 5,000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं.

भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत दर्ज कर ली है. जिसमें वैक्सीन ने बड़ी भूमिका अदा की. करीब-करीब देश के सभी लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवा लिया है. यही कारण है कि देश में संक्रमण के मामले में कम आ रहे हैं. केंद्र सरकार ने देश के सभी लोगों के लिए मुफ्त वैक्सीन की व्यवस्था की, जिससे टीकाकरण में तेजी आयी और कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी जीत मिली. जिस वैक्सीन ने लोगों की जान बचायी, अब उसी वैक्सीन को जरिया बनाकर साइबर अपराधी लोगों को अपनी साजिश में फंसा रहे हैं. इस समय एक मैसेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन लेने वालों को मोदी सरकार कैश पुरस्कार देगी.

क्या है वायरल मैसेज में

दरअसल कोरोना वैक्सीन को लेकर जो मैसेज तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. उसमें दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवा ली है उन्हें एक ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद प्रधानमंत्री जन कल्याण विभाग द्वारा 5,000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं. वायरल मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है. जिसमें कहा गया कि फॉर्म भरकर लोग इसका लाभ ले सकते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31