कलेक्टर के निर्देश पर मूर्ति में किया गया आवश्यक सुधार
 दंतेवाड़ा. ढोलकल पर्वत पर स्थापित प्राचीन गणेश प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों द्वारा नाम लिखने एवं अन्य प्रकार के छेड़छाड़ की शिकायत पर कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रतिमा में आवश्यक सुधार करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर गणेश प्रतिमा में लिखे नाम को मिटाकर आवश्यक सुधार किया गया है। कलेक्टर श्री नंदनवार ने प्राचीन प्रतिमा से छेड़छाड़ नहीं करने और पुरातात्विक प्रतिमा की पहचान बनाए रखने के लिए आवश्यक निगरानी रखने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही असामाजिक तत्व पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि ढोलकल पर्वत पर स्थापित प्राचीन गणेश प्रतिमा में छेड़छाड़ की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से कलेक्टर को प्राप्त हुई थी इस पर कलेक्टर श्री नंदनवार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रतिमा में आवश्यक सुधार करवाने के निर्देश दिए थे इसी तारतम्य में तत्काल मूर्ति में सुधार करवा दिया गया है। साथ ही पुरातत्व विभाग से समन्वय कर बेहतर किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031