रायगढ़. राज्य के वनमंडल रायगढ़ अंतर्गत वन परिक्षेत्र घरघोड़ा के सर्किल नवापारा स्थित संरक्षित वनखंड चारमार से लगा प्रस्तावित नारंगी वनखंड बागबहार का मौका निरीक्षण 12 नवम्बर को किया गया। प्रस्तावित नारंगी वनखंड बागबहार जो ग्राम भेंगारी पटवारी हल्का नम्बर के 17 खसरा मिलाकर कुल रकबा 34.961 हेक्टेयर को लेकर बनाया गया है। उक्त 17 खसरा में से 13.08 हेक्टेयर भूमि बड़े झाड़ मद की शासकीय राजस्व वन भूमि है, जिसमें विभिन्न लोगों को वनअधिकार पत्र जारी हुआ है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी घरघोड़ा द्वारा 11 नवम्बर को उक्त प्रकरण का सर्वे कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। इसके तहत मौके पर किसी भी प्रकार से ना वन अधिकार पट्टा धारकों का जोताई-कोड़ाई और ना ही कब्जा किया जा रहा हैं। इस तारतम्य में तहसीलदार घरघोड़ा द्वारा भी जांच कार्यवाही कर जांच प्रतिवेदन सौंपा गया है, जिसके अनुसार प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया वहां 21 व्यक्तियों को वनअधिकार पत्र दिया गया है, वे बिना कब्जा काश्त के है। वनमंडल अधिकारी रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए वन अधिकार पत्र धारकों से उनके वन अधिकार पत्र की प्रति जप्त कर विस्तृत जांच की जा रही हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031