परिवार के साथ कई बार हम ट्रिप प्लान करते है लेकिन कुछ जगहें ऐसी होती है जहां जाकर बाद में हम खुद असहज महसूस करते हैं। अगर आप भी फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो भारत में ही ऐसी कुछ जगहें हैं जहां पर आपको नहीं जाना चाहिए। ये कुछ ऐसी जगाहें है जो सिर्फ दोस्तों के साथ या अकेले मस्ती करने के लिए ही ठीक हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताएंगे।
गोवा का ओजरान बीच
कई लोग परिवार के साथ गोवा जाना चाहते हैं। बता दें कि गोवा में कई सारी जगह है घूमने के लिए आपको ओजरान बीच नहीं जाना चाहिए। खासकर जब आप परिवार के साथ जा रहे हैं तो आपको इस जगह पर नहीं जाना चाहिए क्योंकि ये एक न्यूड बीच है जहां आपको विदेशी लोग बिना कपड़ों के देखेंगे। गोवा में उसके अलावा भी कई जगह है, जहां आप आसानी से परिवार के साथ घूम सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश का कसोल
पहाड़ों का मजा लेने लोग हिमाचल प्रदेश जाना चाहते हैं। ऐसे में आप हिमाचल प्रदेश स्थित कई जगह है जहां आप जा सकते हैं। अगर आप परिवार के साथ जा रहे हैं तो आपको हिमाचल प्रदेश के कसोल नहीं जाना चाहिए। यह जगह परिवार के लिए नहीं है। यहां विदेशी लोग ज्यादा आते हैं। जो यहां आकर पार्टी करते हैं।
हिमाचल प्रदेश का मणाला
आप हिमाचल प्रदेश में स्थित मणाला में दोस्तों के साथ ही जाएं। दरअसल मणाला में विदेशी नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं। यहां पर आने वाले ज्यादातर सैलानी हैश का सेवन करना नहीं भूलते हैं। ऐसे में फैमिली के साथ आप यहां अजीब महसूस कर सकते हैं। साथ ही आपके परिवार के लिए ये सेफ प्लेस नहीं है। इसलिए अगर आप परिवार के साथ इन जगहों पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो अभी भी प्लान कैंसल कर दें। वहीं इन्हीं जगहों के आसपास दूसरी सुंदर जगाहें हैं जहां पर आप परिवार के साथ समय बीता सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31