अमेरिका ने भारत को उभरती हुई महाशक्ति बताकर पाकिस्तान और चीन दोनों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अमेरिका ने कहा कि भारत अब अमेरिका का सिर्फ सहयोगी ही नहीं है, बल्कि वह तेजी से उभरती हुई विश्व की महाशक्ति है।

व्हाइट हाउस ने माना है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दिनों-दिन दुनिया पर अपनी अलग धाक जमाता जा रहा है। अमेरिका के इस बयान से चीन को टेंशन हो गई है। वहीं पाकिस्तान में खलबली मची है।

एस्पन सिक्योरिटी फोरम में भारत को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ह्वाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी कैंपबेल के इस बयान ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को तनाव में ला दिया है। चीन नहीं चाहता है कि भारत की वैश्विक मंच पर इस तरह की तारीफ हो। वहीं पाकिस्तान भारत के बढ़ते प्रभुत्व को लेकर परेशान है। भारत ने सामिरक और आर्थिक दोनों क्षेत्रों में बड़ी तरक्की की है। तकनीकि, स्वास्थ्य और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत नई इबारतें लिख रहा है। मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार दी है। इससे भारत दुनिया की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थ व्यवस्था बन गया है।

अमेरिका ने कहा भारत से हमारे प्रगाढ़ संबंध
अमेरिका ने कहा है कि पिछले करीब 20 वर्षों से भारत के साथ हमारे रिश्तों में बहुत मजबूती आई है। अब यह रिश्ता धीरे-धीरे और प्रगाढ़ हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तरक्की की बुलंदियों को छू रहा है। दुनिया का सबसा बड़ा लोकतंत्र अब सिर्फ अमेरिका का सहयोगी ही नहीं रहा, बल्कि वह अब विश्व की तेजी से उभरती महाशक्ति बन रहा है। यही वजह है कि अमेरिका और भारत के रिश्ते जितने अधिक गहरे हुए हैं, वैसा संबंध अमेरिका का अन्य किसी देश के साथ इस दौरान नहीं हुआ है। अब अमेरिका को भारत को अपना मित्र बताने में गर्व की अनुभूति होती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031