रायपुर। आज 26 जनवरी को पूरा भारत गणतंत्र दिवस मना रहा है, इस दौरान देशभर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश भर में देशवासी एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल ने देश-प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में इन द्वय पदाधिकारियों ने कहा कि भारत का संविधान देश का सर्वोच्च कानून है, और यह सरकार के ढांचे, सरकार की शक्तियों और कर्तव्यों और नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों की रूपरेखा तैयार करता है। यह नागरिकों को मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है, और यह सुनिश्चित करता है कि सरकार लोगों के प्रति जवाबदेह है। गणतंत्र दिवस भारत में एक राष्ट्रीय पर्व है, यह दिन 26 जनवरी, 1950 को हमारे देश के संविधान को अपनाने के जश्न के रूप में मनाया जाता है। यह भारत के एक ब्रिटिश उपनिवेश से एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य में परिवर्तन का प्रतीक है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031