रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उत्तमप्रकाश सिंह ने देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में इन द्वय पदाधिकारियों ने कहा कि हमारे देश भारत में तीन राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं, 26 जनवरी यानी कि गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 2 अक्टूबर (गाँधी जयंती) भारत के राष्ट्रीय पर्व हैं। ये तीनों ऐसे पर्व हैं जो किसी जाति या समुदाय विशेष के न होकर, हर देशवासी के लिए समान महत्व रखते हैं। हर भारतीय हर्ष और उल्लास के साथ इन राष्ट्रीय पर्वों को मनाता है। गणतंत्र दिवस देश में जनता के लिए, जनता द्वारा, जनता के शासन की व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले पर्व का उत्सव है। चूंकि गणतंत्र दिवस हिंदुस्तान के बेहद महत्वपूर्ण व खास दिवसों में से एक है। ऐतिहासिक दृष्टिकोण से गणतंत्र दिवस का महत्व बेहद खास व दिलचस्प है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031